शहर के उमाशंकर प्रसाद लेन स्थित प्रसिद्ध राज राजेश्वरी देवी मंदिर उत्तर बिहार के प्रमुख शक्तिपीठों में गिना जाता है। इस मंदिर में सालों भर भक्तों का तांता लगा रहता है।
२८ जून १९४१, आषाढ़ शुक्ल पक्ष तृतीया तिथि को स्थापित इस मंदिर में माता षोडशी की प्रतिमा स्थापित है जो भक्तों की मुरादें पूरी करने वाली है। नवरात्र के अवसर पर इस मंदिर में लाखों लोगों की भीड़ उमड़ती है।